इस बार गणेश चतुर्थी पर बनाएं ये पारंपरिक महाराष्ट्रीयन पकवान

गणेश उत्सव की शुरूआत कुछ ही दिनों में होने वाली है। गणेश चतुर्थी के दिन से शुरू होने वाले 10 दिन के इस उत्सव की धूम अभी से बाजारों में दिखाई दे रही है।

बात करें इस साल की तो इस साल बप्पा का जन्मदिन 7 सितंबर यानी कि शनिवार को मनाया जाएगा। ऐसे में 7 सितंबर को ही लोग अपने घरों में बप्पा की स्थापना करेंगे। अगर आप भी इस बार बप्पा की स्थापना अपने घर में कर रहे हैं, तो उनके भोग की भी तैयारी पहले से कर लीजिए।

दरअसल, हम यहां आपको कुछ ऐसे महाराष्ट्रीयन पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भोग आप गणपति बप्पा को लगा सकते हैं। वैसे तो ये सभी पकवान आपको बाजार में रेडीमेड मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप खुद बनाकर इसका भोग लगाएंगे तो भगवान गणेश आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।

मोदक

बप्पा के भोग के लिए सबसे अहम पकवान मोदक ही होता है। वैसे तो बाजार में आजकल कई तरह के मोदक मिलते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर बने मोदक का भोग बप्पा को लगा सकते हैं।

नारियल के लड्डू

प्रसाद के लिए अगर मोदक नहीं बनाना चाहते तो नारियल के लड्डू एक आसान विकल्प है। इसे आप पहले से भी तैयार करके रख सकते हैं। पहले से तैयार करके इसे फ्रिज में स्टोर करें और फिर गणपति के जन्मदिन के दिन इसका भोग लगाएं।

श्रीखंड

गर्मी के मौसम में ठंडे-ठंडे श्रीखंड का भोग भी आप बप्पा को लगा सकते हैं। इसे आप चाहें तो साधारण बनाएं। अगर अलग तरह से बनाने का मन है तो अलग फ्लेवर भी आप इसमें एड करके इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।

साबूदाना खिचड़ी

कुछ फलाहारी चीज का भोग बप्पा को लगाना चाहते हैं तो साबूदाना खिचड़ी से अच्छा विकल्प कुछ हो ही नहीं सकता। इसे मूंगफली और आलू के साथ तैयार करें और फिर इसका भोग लगाएं। आप इसे प्रसाद में भी बांट सकते हैं।

Related Articles

Back to top button