अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कैसे करते हैं बच्चों की परवरिश, दिए पेरेंटिंग टिप्स

बच्चों की परवरिश बहुत ही जिम्मेदारी का काम होता है, जिसे माता पिता बखूबी निभाना चाहते हैं। आम अभिभावक हों या सेलिब्रिटी माता पिता सभी अपने बच्चे के पालन पोषण में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते और उन्हें एक अच्छी परवरिश देना चाहते हैं। बच्चों को सेहतमंद रखने के साथ ही उन्हें अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना अभिभावकों का प्रयास होता है।

यही प्रयास भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के दो बच्चे हैं, बेटी वमिका और बेटा अकाय। एक आयोजन में शामिल हुईं अनुष्का शर्मा ने पारिवारिक जीवन के बारे में खुलकर बात की। अनुष्का ने स्वीकार किया कि वह और विराट परफेक्ट अभिभावक नहीं। बच्चों की सेहत और डिसिप्लिन के लिए उन्हें सख्त रूटीन फॉलो करनी पड़ती है। आइए जानते है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कैसे अपने बच्चों वामिका और अकाय की परवरिश करते हैं।

अनुष्का ने बच्चों के लिए अपनाई सख्त रूटीन

अनुष्का शर्मा ने बताया कि परिवार के लिए वह एक सख्त रूटीन को फॉलो करती हैं। अक्सर विराट और अनुष्का को सफर करना होता है। बच्चे भी उनके साथ सफर पर जाते हैं। ट्रैवलिंग के कारण बच्चे भी काफी नए बदलाव महसूस करते हैं। हालांकि इन सब के बावजूद अनुष्का शर्मा अपने बच्चों को अनुशासन में रहना सिखाती हैं। इसके लिए वह बच्चों के समय के अनुसार एक रूटीन बनाकर रखती हैं, ताकि उनके दोनों बच्चे कंट्रोल में रहें।

हर अभिभावक को अपने बच्चे का एक रूटीन सेट करना चाहिए, ताकि बच्चों को पता हो कि कौन सा काम किस समय पर किया जाना चाहिए और समय के महत्व को समझना चाहिए।

समय का महत्व सिखाएं

अनुष्का इस बात का ध्यान देती हैं कि वामिका और अकाय के खाने का समय तय हो और उनके बच्चे उसी निश्चित समय पर ही खाना खाएं और समय पर सो जाएं।

अनुशासन के साथ ही बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए अनुष्का शर्मा हेल्दी लाइफस्टाइल रूटीन को फॉलो करती हैं। भले ही एक अभिनेत्री होने के नाते अनुष्का कितना भी व्यस्त हों लेकिन वह ध्यान रखती हैं कि उनके बच्चों की जीवनशैली स्वस्थ हो। समय पर भोजन करना और समय पर सोना व जगना, डिसिप्लिन के साथ ही अच्छी सेहत के लिए भी जरूरी है।

अनुष्का मे बताया कि वह बेटी वामिका को शाम 5:30 बजे डिनर करवा देती हैं। बेटी के साथ ही वह खुद भी जल्दी डिनर करने लगी हैं। जल्दी डिनर करने की वजह से अनुष्का खुद भी ज्यादा फिट महसूस करने लगी हैं। इसके साथ ही वह बच्चों के लिए पौष्टिक खानपान का भी ध्यान रखती हैं।

अनुष्का ने बताया जल्दी डिनर के फायदे

जल्दी डिनर करने के फायदे बताते हुए अनुष्का कहती हैं कि इस कारण आप समय पर सोते हैं, जिससे जीवनशैली और सेहत पर सकारात्मक बदलाव महसूस किए जा सकते हैं। जल्दी सोने से बेहतर नींद आती है। सुबह उठने पर ज्यादा फ्रेश महसूस होता है और ब्रेन फॉग जैसी समस्या से भी राहत मिलती है।

विराट और अनुष्का के बच्चे क्या खाते हैं

अनुष्का ने पारंपरिक खाने के बारे में बताते हुए कहा कि उनके पति विराट और अनुष्का खुद अपने बच्चों के लिए खाना पकाते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि बच्चों के जरिए वह अगली पीढ़ी तक अपने ट्रेडिशनल फूड का स्वाद पहुंचा सकें। इसके लिए कई बार अनुष्का अपनी मां को फोन करके घर की रेसिपी मांग लेती हैं।

Related Articles

Back to top button