10वीं में दो बार हुआ फेल, फिर भी ना उतरा इश्क का भूत…अब उठाया ऐसा कदम; पुलिस भी चकरा गई

मथुरा:  स्कूल से शुरू हुई दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों भागने के लिए राजी हो गए। ट्रेन में बैठकर चल दिए। रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज हुई, जिसमें बताया कि महाराष्ट्र के नासिक की रहने वाली किशोरी घर से भाग गई है। रेलवे पुलिस ने सभी स्टेशन पर जानकारी दी, जिसके बाद मथुरा रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ पुलिस ने लड़का-लड़की को पकड़ लिया।

आरपीएफ प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि चार फरवरी को जंक्शन से लड़का-लड़की को पकड़ा है। पूछताछ करने पर बताया कि वह महाराष्ट्र के नासिक से आए हैं। वह एक साथ स्कूल में पढ़ते हैं, लेकिन घर वाले राजी ना होने के चलते वह ट्रेन में बैठकर भाग आए।

पकड़े गए लड़का और लड़की ने बताया कि इन दोनों की दोस्ती कक्षा छह से शुरू हुई थी। अब लड़की 11वीं में पढ़ रही है, जबकि लड़का 10वीं में दो बार फेल हो चुका है। वह नाैवीं में पढ़ रहा है। दोनों ही लड़का-लड़की की उम्र 17 साल है। आरपीएफ ने गुरुवार को लड़की को उनके परिजनों के सुपुर्द किया। जबकि लड़का फिरोजाबाद के नाबालिग संरक्षण घर में है। लड़के के घर से अभी कोई मथुरा नहीं पहुंचा है।

Related Articles

Back to top button